फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्सल भेजने के बहाने ओटीपी पूछकर कर रहे थे ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10वीं और 12वीं के छात्र ने यू-टयूब से सीखे जालसाजी के गुरु, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी साइबर सेल ने पार्सल भेजने के बहाने ओटीपी मांग कर एजियो वॉलेट से पैसे उड़ाने वाले 10वीं और 12वीं और बीएलएलबी के तीन जालसाज छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर एक महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट के वॉलेट से पैसे निकाल लिए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईस्ट कृष्णा नगर निवासी अक्षत जैन, बलदेव पार्क निवासी अनमोल और शकरपुर निवासी रोशन के रूप में हुई है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी दसवीं कक्षा का छात्र है, जबकि दूसरा 12वीं और तीसरा बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। रोहिणी निवासी स्वाति जैन ने साइबर पोर्टल पर की थी कि 4 फरवरी को उसके पास एजियो वॉलेट का एक डिलीवरी ब्वॉय बनकर एक युवक ने फोन किया। उसने बताया कि उसे एक पार्सल भेजना है, इसका ओटीपी बताइए। उन्होंने ओटीपी भेज दिया। कुछ देर बाद उनके वॉलेट से 5186 हजार रुपये की निकासी हो गई। शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत पर निरीक्षक अजय दलाल की टीम ने जांच की तो पता चला कि वॉलेट से पैसे निकालने के बाद उसे एयरटेल बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। बाद में उसे एक अलग बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया। यह बैंक खाता बलदेव पार्क निवासी अनमोल के नाम पर था। पुलिस ने छापा मारकर बलदेव सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अक्षत जैन ने बताया है कि उन्होंने यू-ट्यूब से हैकिंग सीखी। जिसके जरिए उसने एजियो एप से उपयोगकर्ताओं का डाटा चुराया और ठगी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें