फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के नाम पर छह लाख रुपये ठगे, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश के नाम पर छह लाख रुपये ठगे, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कंपनी में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक शख्स से छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कंपनी के चार लोगों के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छपरौला निवासी शिवेश कुमार ने बताया कि एक दिसंबर 24 को स्वाथी शंकर का उनके व्हाटसएप पर मैसेज आया कि वह हल जैबरा डायमंड नामक कंपनी से है। कंपनी में 10500 रुपये लगाने पर मोटा लाभ आपको मिलेगा। उन्होंने आठ हजार पांच सौ रुपये लगा दिए। कंपनी ने विश्वास जमाने के लिए उन्हें बढ़ाकर पैसा वापस भेजा। 3 दिसंबर को फिर पचास हजार रुपये मांगें। उन्होंने बैंक खाते से दशरथ नाम के व्यक्ति के खाते में रुपये भेज दिए। उसके बाद 4.30 लाख रुपये बैंक में जमा कराए। कुल 5.51 लाख रुपये लिए। उसके बाद 13 लाख रुपये मांगें गए। पैसा देने से मना करने पर आरोपियों रिफंड देने से मना कर दिया। पीड़ित ने स्वाथी शंकर, दशरथ, राजेंद्र कुमार, विनय प्रकाश वर्मा के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें