फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीजल के खेल में सीएचसी भी कटघरे में

Mon, 03 Nov 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल के खेल में जिले के सभी सीएचसी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि अंदरखाने लॉग बुक को दुरुस्त करने का काम शुरु कर दिया गया है। कोल्ड चेन के लिए 10 साल पहले सभी सीएचसी पर 25 केवीए के जनरेटर लगवाए गए थे, जिनमें डेढ़ सौ से दो सौ लीटर डीजल प्रतिमाह का औसत है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में तेल के लिए लॉग बुक रखने वाले सभी कर्मियों में खलबली मची हुई है। सीएमओ कार्यालय पर गाड़ियों के चालक परेशान हैं तो सीएचसी पर कोल्ड चेन के प्रभारी। लॉग बुक व बिजली का लोड फेक्टर चेक हुआ तो कई लोग फंस सकते हैं।
जांच समिति भले ही सोमवार से कोल्ड चेन की जांच करेगी, लेकिन यही हेराफेरी सीएमओ कार्यालय से लेकर सीएचसी तक होने की आशंका है। अभी अधिकारी मौन हैं और उच्च स्तरीय जांच की संभावना के चलते रजिस्टर ठीक करने के प्रयास कर रहे हैं। प्रभारी सीएमओ डाॅ. राजीव राय का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन




शक के घेरे में पेट्रोल पंप के मैनेजर

80-80 लीटर डीजल की पर्चियों पर आंख मूंदकर तेल दिया जा रहा था। जांच कर रही टीम के शक के घेरे में पेट्रोल पंपों के मैनेजर भी हैं। विभाग में इनका 10 फीसदी कमीशन तय होने की चर्चा है। जांच में कोई फंसता है तो निश्चित है इनका भी नाम सामने आएगा। संभावना है कि इसी वजह से पंप संचालक रुपये न मिलने पर भी मामले को दबाए बैठे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें