फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्क्रीन पर चैट, दरवाजे पर ड्रग्स

विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रीन पर चैट, दरवाजे पर ड्रग्स
विज्ञापन

दो नाइजीरियन गिरफ्तार, भारी मात्रा में एमडीएमए और मेथामफेटामाइन बरामद
ईकोटेक-1 पुलिस की कार्रवाई, 39.27 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी जब्त
आरोपी कॉलेज और सोसाइटियों में छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से करते थे ड्रग्स की सप्लाई

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो नाइजीरियाई नागरिकों को प्रतिबंधित मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39.27 ग्राम क्रिस्टल एमडीएमए, मेथामफेटामाइन श्रेणी के ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व स्कूटी बरामद की है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और विदेशी नागरिकों से संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला है कि आरोपी 2018 में छात्र वीजा पर भारत आए है। पिछले तीन वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। आरोपी कॉलेज और सोसाइटियों में ऑनलाइन डिमांड (व्हाट्सएप) के माध्यम से ग्राहक छात्रों और लोगों से संपर्क कर गांजे की सप्लाई कर रहे थे। जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली से एक व्यक्ति से ड्रग खरीदकर लाते थे और पांच हजार रुपये प्रति ग्राम बेचते थे। आरोपियों के पास से बरामद गांजे की कीमत करीब पांच लाख से अधिक है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि कट के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 39.27 ग्राम क्रिस्टल एमडीएमए और मेथामफेटामाइन श्रेणी के मादक पदार्थ बरामद हुए। इसके अलावा ड्रग्स की तौल के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक तराजू व दिल्ली नंबर की एक स्कूटी भी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान एंथोनी चिनवुबा उर्फ डेविड और एमोस मूसा उर्फ लकी के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से नाइजीरिया के अबुजा निवासी हैं। एंथोनी चिनवुबा बिसरख थाना क्षेत्र स्थित नेचर वैली सोसाइटी में रह रहा था, जबकि एमोस मूसा नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र की एक आवासीय सोसाइटी में रह रहा था।
विज्ञापन

आरोपियों के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस



प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े हुए थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क, संपर्कों और ड्रग्स की सप्लाई चेन के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे तथा यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ कहां से लाते और किन लोगों तक पहुंचाते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ आप्रवास एवं विदेशियों से संबंधित अधिनियम की धारा के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। आरोपियों के संबंध में खुफिया एजेंसी ने भी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें