फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित निजी कार्यालय में सीए सम्मलेन में शामिल सीए स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निजी कार्यालय में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रोफेशनल एकता, आपसी सहयोग एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत करना रहा। मौके पर गौरव अग्रवाल ने जिम्मेदारियों एवं देश की आर्थिक प्रगति में सीए की भूमिका पर विचार साझा किए। मौके पर ऐसे मिलन समारोह प्रत्येक माह अथवा तिमाही में नियमित रूप से आयोजित करने का फैसला लिया गया। जिससे सभी सदस्य आपस में जुड़े रहें। उनका प्रोफेशनल भाईचारा और अधिक मजबूत हो सके। इस मौके पर सीए निशांत भूटानी,सीए कीर्ति अग्रवाल,सीए पुनीत शर्मा, सीए शोभित बंसल, सीए ऋषभ गुप्ता, सीए पुनीत सतीजा एवं सीए गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें