फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो डिपो में चार्जिंग स्टेशन शुरू, समय से रूट पर जाएंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा डिपो में रविवार को तीन नए ई-चार्जिंग पॉइंट शुरू हो गए। अब डिपो में एक साथ 10 सिटी ई-बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इससे चार्जिंग के इंतजार में बसों के खड़े रहने का समय कम होगा और उन्हें समय से रूट पर भेजने में मदद मिलेगी। बसों की संख्या बढ़ने के कारण डिपो में चार्जिंग की सुविधा कम पड़ रही थी। चालकों को अपनी बारी के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता था। इससे बसें तीन से चार घंटे तक डिपो में खड़ी रहती थीं और यात्रियों को रूट पर बसों का इंतजार करना पड़ता था। नए चार्जिंग पॉइंट शुरू होने से संचालन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। एक बस को चार्ज होने में करीब दो घंटे लगते हैं। जरूरत बढ़ने पर भविष्य में चार्जिंग पॉइंट की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। राजेश वर्मा, एआरएम, सिटी ई-बस डिपो नोएडा ने बताया कि चार्जिंग सुविधा बढ़ने से बसों के खड़े रहने का समय कम होगा और संचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें