इसके बाद एयरपोर्ट मेट्रो तक कुल सात स्टेशन तय किए गए। इस निर्णय से यीडा के तमाम सेक्टर मेट्रो कनेक्टिविटी से अछूते रह गए। इस बीच फिल्म सिटी से पॉड टैक्सी चलाने का निर्णय हुआ। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही इसे चलाने का लक्ष्य है।
मेट्रो की रिपोर्ट भी डीएमआरसी करेगी तैयार
ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक एक्सप्रेस मेट्रो प्रस्तावित की गई है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीएमआरसी तैयार करेगी। पहले यह जिम्मेदारी एनएमआरसी को दी गई थी, लेकिन डीएमआरसी के पास अनुभव अधिक होने के कारण निर्णय लिया गया है कि इसकी परियोजना रिपोर्ट वही बनाए।
अगले तीन माह में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी, जिससे वास्तविक स्थिति का पता चलेगा कि कितना खर्च आएगा, लेकिन 36 किलोमीटर लंबे इस रूट को बनाने में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही इसे शुरू करने का लक्ष्य है।
पॉड टैक्सी पहले फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट तक प्रस्तावित की गई थी। अब इसे ग्रेनो से यीडा सिटी के सेक्टरों को जोड़ते हुए चलाने की योजना बनाई गई है।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण