फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बदलो पुराना एसी, नए पर मिलेगी 63% की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली वितरण कंपनियों ने शुरू की योजना, हेल्पलाइन नंबर जारी
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं को एक कनेक्शन पर अधिकतम तीन एसी मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गर्मी में बिजली की खपत कम करने के लिए बिजली कंपनियों ने अनूठी पहल की है। इसके तहत दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए एसी रिप्लेसमेंट योजना शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता पुराने को बदलकर फाइव-स्टार एसी अपने घर में लगवा सकते हैं। नए एसी पर 63 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी।
योजना के तहत ऑफर बड़े ब्रांड के एसी पर दिया गया है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर योजना चलेगी। यह घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। एक घरेलू उपभोक्ता एक सीए नंबर पर अधिकतम तीन एसी ले सकता है। बिजली वितरण कंपनियों का कहना है कि नए एसी से उपभोक्ता सालाना 3,000 यूनिट से अधिक तक की बिजली बचा सकता है। इतनी यूनिट बिजली बचने पर उपभोक्ता को सालाना 29,000 रुपये से अधिक तक की बचत होगी। हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि उपभोक्ता एसी का उपयोग किस तरह से कर रहा है और वह किस प्रकार के एसी का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन


इस तरह उठाएं योजना का लाभ
दक्षिण व पश्चिमी दिल्ली निवासी उपभोक्ता बीआरपीएल के हेल्पलाइन नंबर 19123 पर संपर्क कर सकते हैं। बीएसईएस की वेबसाइट पर भी यह उपलब्ध है। पूर्वी व मध्य दिल्ली निवासी उपभोक्ता बीवाईपीएल के हेल्पलाइन नंबर 19122 पर या 011-40746103 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद एसी कंपनी के संबंधित अधिकारी, पैनल किए गए वेंडरों के माध्यम से उपभोक्ता से संपर्क करेंगे। बीएसईएस प्रवक्ता के मुताबिक, सामान्यतया यह देखने में आया है कि एक उपभोक्ता के कुल बिल का 50 प्रतिशत हिस्सा कूलिंग लोड का होता है। बीएसईएस की एसी योजना डिमांड साइड मैनेजमेंट से जुड़ी पहल है, जिससे उपभोक्ताओं की बिजली खपत में कमी आएगी और पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


बिजली चोरी के मामलों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को
टाटा पावर की तरफ से 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की घोषणा की गई है। यहां उपभोक्ता बिजली से संबंधित मामलों का तत्काल निपटारा करा सकेंगे। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रोहिणी सेक्टर-13 के समीप शिविर लगेगा। इसमें भाग लेने के लिए उपभोक्ताओं को 19124 डायल करना होगा। eac.caretatapower-ddl.com पर ईमेल भेजकर पंजीकरण उपभोक्ता करा सकेंगे। उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट, चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन या कैश जैसे विभिन्न माध्यमों से कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें