फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida School Time: स्कूलों का बदला समय...आज से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे; डीएम का आदेश जारी

Mon, 19 Jan 2026 01:56 AM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

UP School Time: जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 जनवरी 2026 से अग्रिम आदेश तक विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध नगर में सभी बोर्डों के स्कूलों में बदला समय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP School Time: घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, अब सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालय सोमवार 19 जनवरी 2026 से अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


सर्दी के प्रकोप से छात्रों को राहत
कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव अब स्कूलों के संचालन पर भी दिखने लगा है। छात्रों को सुबह की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। पहले जहां स्कूल जल्दी शुरू हो रहे थे, वहीं अब नए समय सारिणी के अनुसार, विद्यार्थी आराम से स्कूल पहुंच सकेंगे और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

सभी बोर्डों पर लागू होगा नया समय
यह आदेश जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय, राजकीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य सभी संबद्ध बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। इसका अर्थ है कि निजी और सरकारी, सभी स्कूलों को इस नई समय सारिणी का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


कड़ाई से अनुपालन के निर्देश
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधनों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें