- मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करने पर एजेंसी का अनुबंध किया खत्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित चंद्रो तोमर शूटिंग रेंज सात महीनों से बंद है। इस वजह से निशानेबाज अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इसका सीधा असर प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन पर पड़ रहा है। नोएडा प्राधिकरण के करोड़ों रुपये खर्च कर शूटिंग रेंज का निर्माण कराया था। इसके संचालन का जिम्मा मानव रचना शूटिंग रेंज एकेडमी को सौंपा गया था।
अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी तय मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रही थी, जिस कारण अनुबंध समाप्त करना पड़ा। रेंज बंद रहने के कारण खिलाड़ियों को दिल्ली व आसपास के निजी शूटिंग रेंज में अभ्यास के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे उनका खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह का कहना है कि शूटिंग रेंज के संचालन के लिए निविदा निकाल दी गई है। जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।