आज और कल बारिश की संभावना, गिरेगा तापमान
नोएडा। गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर में जल्द बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द दिखेगा। 26 या 27 सितंबर को बारिश की प्रबल संभावना है। ये सिलसिला तीन दिनों तक रुक रुककर जारी रह सकता है। तापमान में करीब दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। आने वाले सप्ताह में तापमान न्यूनतम 18 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवाओं की रफ्तार में भी तेजी की संभावना है। ब्यूरो