फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना पीयूसी 346, प्रतिबंधित श्रेणी के 213 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जिले में शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ हुई। पुलिस ने ऐसे 346 वाहनों के चालान काटे। प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाले बीएस-3 पेट्रोल के 71 और बीएस-4 डीजल के 142 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। इस तरह इन तीन श्रेणियों में कुल 559 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, बिना पीयूसी प्रमाणपत्र वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये और प्रतिबंधित बीएस-3 पेट्रोल व बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें