फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉडिफाइड वाहन का कटेगा 10 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


एआरटीओ के नेतृत्व में नोएडा और ग्रेनो में कार्रवाई जारी
नोएडा। जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध सायरन और प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों पर रोक के लिए जांच अभियान शुरू किया है। एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में नोएडा और ग्रेनो में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खासतौर पर उन बुलेट मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों पर नजर रख रहा है, जिनमें पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर लगाए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहन चालकों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है और कई मामलों में वाहन को सीज भी किया जा रहा है। विभाग की टीमों ने कई वर्कशॉप और मोटर गैरेज का औचक निरीक्षण कर वाहन में अवैध उपकरण नहीं लगाने की चेतावनी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें