फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद के दुरुपयोग में पुन्हाना नगर पालिका चेयरपर्सन को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी, शहरी स्थानीय निकाय, चंडीगढ़ ने पुन्हाना नगरपालिका चेयरपर्सन को प्रारंभिक जांच के आधार पर पद का दुरुपयोग करने व भ्रष्टाचार के चलते पदमुक्त कर दिया है। इससे करीब तीन महीने पहले पुन्हाना नगरपालिका में भ्रष्टाचार के आरोप के चलते नगरपालिका सचिव, एमई, जेई को भी सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बलराज सिंगला, उपाध्यक्ष नगर पालिका, अन्य पार्षद रवि कुमार, रजनी, मनीषा, अजरु ने नगरपालिका में फंड का दुरुपयोग की शिकायत 2018 में डीसी के पास की थी। जिसकी जांच एडीसी ने की थी जिसमें भी अध्यक्ष व अन्य कर्मचारी दोषी पाए गए थे। शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा ने गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुन्हाना नगरपालिका की चेयरपर्सन रुबीना को पदमुक्त करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले इसी मामले में विभाग नपा सचिव, मुंसिपल इंजीनियर और जेई को सस्पेंड कर चुके हैं। नपा के अधिकारियों पर पुन्हाना नगरपालिका में गबन का आरोप लगाया गया था। इन आरोपों के चलते ही शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा के निदेशक ने सभी को जांच के बाद सस्पेंड किया है।
पुन्हाना नगरपालिका के वाइस प्रेसिडेंट बलराज सिंगला, रवि, सतपाल, अजहरूदीन, मनीषा सहित कई पार्षदों ने पुन्हाना नगर पालिका में बिना काम किए पैसे हड़पने, गलत रास्तों के बनाने के नाम पर फर्जी पैसे देने और उत्तर प्रदेश की जमीन पर बिना मंजूरी के ही रास्ता बनाकर लाखों रुपये इधर-उधर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से जांच की मांग की गई थी।
विज्ञापन

पुन्हाना नगरपालिका के वाइस प्रेसिडेंट बलराज सिंगला ने बताया कि पुन्हाना नगरपालिका की चेयरपर्सन ने सचिव, एमई और जेई के साथ मिलकर पुन्हाना में उत्तर प्रदेश की जमीन पर करीब 80-90 लाख रुपये के रास्ते बना दिए। जबकि इन रास्तों को बनाने से पहले चेयरपर्सन और अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश और न ही हरियाणा सरकार ने मंजूरी ली थी। पिछले दो साल से वे इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों से मांग करते आ रहे थे। नगरपालिका के अन्य पार्षदों ने पालिका की चेयरपर्सन और अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने तथा पैसों की रिकवरी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें