दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर में बृहस्पतिवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के गले से सोने की चेन व कुंडल खींचे गए हैं। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। मिली जानकारी अनुसार जारचा रोड की लक्ष्मी नगर काॅलोनी निवासी सावित्री देवी ने दी गई शिकायत में कहा कि 19 मार्च को कलश यात्रा शैफाली पब्लिक स्कूल से अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर गई थी। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए वह गई थीं। शैफाली पब्लिक स्कूल में कलश बांटने के दौरान किसी ने पीछे से उनकी सोने की चेन खींच ली। नोएडा निवासी आरती देवी के कान से कुंडल कथा परिसर में खींच लिया गया। एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद