नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम स्कूल के सामने सोने की चेन छीन ली। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 120 स्थित आरजी रेसिडेंसी सोसाइटी निवासी विवेक कुमार मिश्रा 12 सितंबर की रात पत्नी के साथ पैदल जा रहे थे। मिलेनियम स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने विवेक से सोने की चेन लूट ली। विवेक जब तक कुछ समझ पाते कि बदमाश भाग निकले। कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो