फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेत में घुसने पर बैल को किया घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। मयाना गांव में खेत में बैल के घुसने पर खेत मालिक ने गोवंश पर भाले से हमला कर दिया। हमले में बैल घायल हो गया। विरोध करने पर बैल मालिक महिला ने खेत मालिक पर गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव मयाना निवासी महिला पुष्पा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बैल उसके घर से खुलकर गांव निवासी प्रमोद के खेतों में चला गया था। आरोप है कि खेत में घुसने पर प्रमोद भाला लेकर वहां पर पहुंचा और उसके बैल पर भाले से वार कर दिए। हमले में बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें