फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित दादरी रेलवे स्टेशन के पास बीडी लाइन पर शनिवार रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग की गई। घटना के बाद ट्रेन करीब 7 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिसके बाद उसे रवाना किया गया। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। जब ट्रेन दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन बीडी लाइन पर हॉर्न बजाते हुए रुक गई। हॉर्न बजने पर आरपीएफ सतर्क हो गई और ट्रेन के रुकते ही एक युवक मैनपुरी के मेहंदीपुर गांव निवासी अजय कुमार उतरकर जाने लगा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पीईटी परीक्षा देने के लिए दादरी स्टेशन पर उतरना चाहता था, इसलिए उसने चेन पुलिंग की। पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेन लगभग 7 मिनट के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें