जिला अस्पताल में एमआरआई के लिए भटक रहे मरीज
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को एमआरआई के लिए भटकना पड़ रहा है। एमआरआई की जांच नहीं होने के कारण मरीजों को निजी सेंटर का रुख करना पड़ता है। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। कानूनी विकास मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मौलिक भारत दिल्ली-एनसीआर के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि सोमवार को वह जिला अस्पताल गए थे। उनके सामने ही एक मरीज डॉक्टर को दिखा रहा था। डॉक्टर ने मरीज को एमआरआई जांच लिखी और यह भी कहा कि यह जांच अस्पताल में नहीं होती है। इसके लिए मरीज को निजी सेंटर ही जाना होगा। ब्यूरो