फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन लोगों से चेन और मोबाइल झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बाइक सवार झपटमारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने महिला समेत तीन लोगों को निशाना बनाकर सोने की चेन और मोबाइल फोन झपट लिए। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-39 और सेक्टर-113 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी सोसाइटी की कंचन पांडेय चार नवंबर की रात सोसाइटी के पास टहल रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वहीं, सेक्टर-36 निवासी अविनाश सेक्टर-75 स्थित क्लब के पिछले गेट पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भाग निकले। तीसरी घटना पर्थला ब्रिज के पास हुई। बिशनपुरा निवासी साक्षी प्रिया अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रही थीं। तभी दूसरी बाइक पर आए दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें