फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का लिया चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर पहले भी आते रहे ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के नवागत मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह ने मंगलवार को चार्ज ले लिया। निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार एनजी भी यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नई जिम्मेदारियों के लिए मौजूदा पद से रिलीव हो गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार से नवागत मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राधिकरण कार्यालय में कामकाज शुरू कर सकते हैं। उनके देर शाम ग्रेटर नोएडा पहुंचने की चर्चा रही है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने प्राधिकरण के कामकाज पर भी अधिकारियों से जानकारी ली। इससे पहले भी यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर वह ग्रेटर नोएडा आते रहे हैं। हालांकि, उनका दौरान यूपीसीडा के विकसित औद्योगिक क्षेत्रों तक उस समय सीमित रहा। अब पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
ये रहेंगी चुनौतियां
किसानों के सालों से लंबित मुद्दे
मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क पर काम शुरू कराना
मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के लिए जमीनों का अधिग्रहण।
ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक निवेश सुनिश्चित कराना
फ्लैट खरीदारों की लंबित समस्याओं का निदान कराना।
ग्रेनो वेस्ट में ट्रैफिक जाम का स्थायी निदान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें