फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-15ए और सेक्टर-100 का सेंचुरी अपार्टमेंट स्वच्छता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


सेक्टर-15ए और सेक्टर-100 का सेंचुरी अपार्टमेंट स्वच्छता में अव्वल


स्कूल, आरडब्ल्यूए, एओए, अस्पताल समेत आठ श्रेणी में नोएडा प्राधिकरण ने जारी की रैंकिंग
स्वच्छता सम्मान समारोह में पहले तीन पायदान पर रहने वाली संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से जारी वर्ष-2024 की स्वच्छता रैंकिंग में सेक्टर-15ए और सेक्टर-100 के सेंचुरी अपार्टमेंट ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेक्टर-छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में प्राधिकरण और नारायणी फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को प्राधिकरण के डीजीएम एसपी सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसी कड़ी में साफ-सफाई के लिए स्कूलों, होटलों, गांवों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और बाजारों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने आठ श्रेणी में स्वच्छता रैंकिंग प्रतिस्पर्धा कराई थी। इसमें हिस्सा लेने वाली एजेंसियों के परिसर का सर्वे किया गया। इसके बाद प्रत्येक श्रेणी में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए प्रविष्टियों का चयन किया गया। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवयित्रियों ने अपने-अपने अंदाज में कविताएं सुनाईं। उन्हाेंने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा कवि अमित शर्मा, ललित फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, नारायणी फाउंडेशन की संस्थापिका रुपा राजपूत, अध्यक्ष आलोक शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन



-
यह रहे विजेता
स्वच्छ मार्केट एसोसिएशन
1. कंचनजंगा मार्केट, सेक्टर-53
2. ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर-29
3. सेंट्रल मार्केट, सेक्टर-50
-

स्वच्छ सरकारी कार्यालय
1. बीएचईएल, सेक्टर-16ए

2. एनएमआरसी, सेक्टर-29
3. जीएसटी कार्यालय, सेक्टर-148
-

स्वच्छ अस्पताल
1. कैलाश अस्पताल, सेक्टर-27

2. फेलिक्स अस्पताल, सेक्टर-137
3. अपोलो अस्पताल, सेक्टर-26
-

स्वच्छ आरडब्ल्यूए
1. सेक्टर-15ए आरडब्ल्यूए

2. सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए

3. सेक्टर-51ए और बी ब्लॉक

-

स्वच्छ होटल
1. रेडिसन ब्लू, सेक्टर-18

2. जिंजर होटल, सेक्टर-63

3. नरुलाज, सेक्टर-दो
-

स्वच्छ स्कूल
1. मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-51
2. इंडस वैली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-62
3. विश्व भारती पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29

-

स्वच्छ एओए
1. सेंचुरी अपार्टमेंट, सेक्टर-100
2. द गोल्डन पाम, सेक्टर-168

3. होम्स 121, सेक्टर-121
-

स्वच्छ गांव
1. रोहिल्लापुर
2. नगली वाजिदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें