ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर सेंचुरियन कप सीजन-9 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानि बृहस्पतिवार को जेकेजी वॉरियर्स-11 और ड्रीमविले टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है। मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी।