सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज उत्तर प्रदेश के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (यीडा) में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना की स्वीकृति ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। ₹3,700 करोड़ के निवेश से स्थापित होने वाली यह इकाई मोबाइल, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल सहित अनेक उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगी। भारत अब सेमीकंडक्टर निर्माण में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है और उत्तर प्रदेश उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदयतल से धन्यवाद।'