फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कें बनाने के लिए केंद्र से मांगे 950 कराेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा ने कहा- 415 किलोमीटर लंबी सड़कें सात-आठ वर्षों से जर्जर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को विभिन्न सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 950 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि 415 किलोमीटर लंबी सड़कें सात-आठ वर्षों से जर्जर हैं। गड्ढे और टूटी परतों की वजह से वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कभी केंद्र की सहायता का लाभ नहीं उठाया, जबकि केंद्रीय सड़क निधि जैसी योजनाएं हैं। इसी निधि से सड़कों को ठीक किया जाएगा। दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद से अब तक 150 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है। करीब 100 किलोमीटर लंबी सड़क पर काम जारी है, जो जल्द पूरा होगा। इस वित्तीय वर्ष में सरकार कम से कम 500 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य लेकर चल रही है। जिन सड़कों को प्रस्ताव में शामिल किया गया है, उनमें रिंग रोड, आउटर रिंग रोड, मथुरा रोड, महिपालपुर-गुरुग्राम रोड, महरौली बदरपुर रोड, नजफगढ़ ढांसा रोड व नजफगढ़ ककरौला रोड और फ्लाईओवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें