फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनगणनाः शिक्षकों को नहीं मिली अब तक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी। जनगणना को लेकर सरकार द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों से मांगी गई शिक्षकों की जानकारियों के बाद अब तक कई स्कूलों को आगे की सूचना नहीं दी गई है। यमुना सिटी क्षेत्र के कई स्कूलों के प्रबंधकों का कहना है कि शिक्षकों का डाटा विभाग को समय पर उपलब्ध करा दिया गया था, लेकिन अब तक यह नहीं बताया गया है कि किन शिक्षकों की ड्यूटियां लगाईं गईं हैं।


जनगणना के काम के लिए चयनित शिक्षकों को राज्य सरकारों के विशेष पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों को इसके लिए करीब 25 हजार रुपये मिलने थे। यमुना सिटी के कई निजी स्कूलों का कहना है कि शिक्षकों का डाटा जमा कराने के बाद अब तक उन्हें विभाग की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक लिंक के माध्यम से जानकारी पोर्टल पर डाली थी, लेकिन अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। -शील रतन, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर

स्कूल की तरफ से शिक्षकों का डाटा भेज दिया गया था, लेकिन अब संबंधित विषय पर कोई जानकारी नहीं मिली है। -माला पाठक (प्रधानाचार्य), गौड़ इंटरनेशनल स्कूल, यमुना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें