फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आम्रपाली टेरेस होम्स में छत का प्लास्टर कुर्सी पर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली टेरेस होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि फ्लैट में मौजूद युवक कुछ समय पहले ही अपनी कुर्सी से उठा था। प्लास्टर सीधे उसकी कुर्सी और लैपटॉप पर आ गिरा। यदि वह वहीं बैठा होता तो गंभीर रूप से घायल हो सकता था। निवासी रमेश ने बताया कि युवक परिवार के साथ सोसाइटी में किराए पर रहता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपने कमरे में लैपटॉप पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकला। कुछ ही सेकंड बाद छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। घटना में लैपटॉप और कमरे का सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि युवक बाल-बाल बच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें