फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीडीओ ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने दिव्यांगों को 15 ट्राइसाइकिल और बच्चों को ड्रेस का वितरण किया। साइकिल पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए सरकार से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं को लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए विभाग के अधिकारी सक्रिय रहे। आवेदन आने पर उन पर गंभीरता से लेकर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द से जल्द लाभान्वित किया जाए। कार्यक्रम में पांच मोटरयुक्त ट्राइसाइकिल, 10 ट्राइसाइकिल, 25 स्कूल के बच्चों को ड्रेस बांटी गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर एनटीपीसी द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एनएफएन विकलांग पुनर्वास केंद्र के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभावित गांवों के दिव्यांग जनों को 79 लाभार्थियों को सहायक उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें