फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन गोशालाओं में अभी भी नहीं लग पाए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गोशालाओं में अभी भी नहीं लग पाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

एक साल पहले शासन ने दिया था आदेश, कंट्रोल रूम भी नहीं बना

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा।
जिले की तीन गोशालाओं में अभी भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। एक साल पहले सभी गोशालाओं में कैमरे लगाने का आदेश शासन ने दिया था। आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम भी नहीं बन पाया है।
हालांकि पशुपालन विभाग सभी गोशालाओं में एक माह में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का दावा कर रहा है। आपदा के कंट्रोल रूम से गोशालाओं पर नजर रहेगी। गौतमबुद्ध नगर की 19 गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उसका कंट्रोल रूम विकास भवन में पशुपालन विभाग के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के दफ्तर में बनाने का आदेश आया था। आदेश में प्रत्येक गोशाला पर जिला और शासन स्तर से नजर रखने की तैयारी थी। शासन के आदेश के बाद भी अभी तक जिले की सभी गोशालाओं में कैमरे नहीं लग पाए हैं। 19 गोशालाओं में से केवल 16 में कैमरे लगाए गए हैं। अभी भी तीन गोशालाएं ऐसी हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिनमें यमुना प्राधिकरण की फ्लैंदा बांगर, जेवर बांगर और चंचली की गोशाला शामिल है। हालांकि इनमें सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर होने का दावा किया जा रहा है। अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीन गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। आगामी माह में काम पूरा कर दिया जाएगा। जिनमें कैमरे लग चुके हैं, उनको जिला मुख्यालय में बने आपदा के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। वहीं से सभी पर नजर रखी जाएगी। -अरुण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें