नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने यूजी नई शिक्षा नीति द्वितीय सेमेस्टर जुलाई-2026 और यूजी ऑनर्स स्वयं पोर्टल परीक्षा जून-2026 की संशोधित ओएमआर उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। मूल्यांकन समन्वयक के अनुसार संशोधित उत्तर कुंजी को अंतिम माना जाएगा और इसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ब्यूरो