फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वीवीआईपी लिटिल चैंप्स फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-8 के सेमीफाइनल में वीवीआईपी लिटिल चैंप्स ने मुजफ्फरनगर टाइगर्स को 100 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीवीआईपी लिटिल चैंप्स ने पांच विकेट पर 199 रन बनाए। श्रेष्ठ त्यागी ने 80 और यजुर तेवतिया ने नाबाद 64 रन बनाए। जवाब में मुजफ्फरनगर टाइगर्स की टीम 99 रन पर सिमट गई। अर्नव ने तीन जबकि जग्गू और यजुर ने दो-दो विकेट लिए। यजुर तेवतिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें