फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 जुलाई से सजेगा सीबीएसई क्लस्टर खेल महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पोर्ट्स पोर्टल लाइव, 14 जुलाई तक स्कूल और खिलाड़ियों का पंजीकरण अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में 15 जुलाई से नॉर्थ जोन सीबीएसई क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं का आगाज होगा। सत्र 2026-27 की इन प्रतियोगिताओं को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पोर्ट्स पोर्टल दोबारा लाइव कर दिया है। अब स्कूल और खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे। बोर्ड ने आवेदन और पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की है। सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी स्कूलों और खिलाड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 14 जुलाई तक आवेदन करने वाले स्कूलों पर किसी प्रकार का विलंब शुल्क नहीं लगेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार क्लस्टर प्रतियोगिताएं 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेलों में आयोजित होंगी। इसे लेकर जिले के स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं और खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं।
सभी अपडेट स्पोर्ट्स पोर्टल में उपलब्ध -
सीबीएसई के अतिरिक्त निदेशक (खेल) डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि संशोधित खेल कैलेंडर और प्रतियोगिताओं से जुड़े सभी अपडेट स्पोर्ट्स पोर्टल के ''लेटेस्ट अनाउंसमेंट'' सेक्शन में उपलब्ध हैं। उन्होंने स्कूलों और खिलाड़ियों से नियमित रूप से पोर्टल देखने की अपील की है। साथ ही सलाह दी है कि यात्रा टिकट या अन्य व्यवस्थाएं करने से पहले संबंधित आयोजन स्थल और मेजबान स्कूल से प्रतियोगिता की तिथि की पुष्टि अवश्य कर लें, क्योंकि कार्यक्रम में आवश्यकता पड़ने पर बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी समस्या से प्रभावित हुआ था खेल कैलेंडर-
दरअसल, सीबीएसई की वेबसाइट और सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण इस वर्ष खेल कैलेंडर प्रभावित हुआ था। जून से प्रस्तावित प्रतियोगिताएं समय पर शुरू नहीं हो सकीं और एक से पांच जुलाई तक प्रस्तावित मुकाबलों को भी स्थगित करना पड़ा। अब पोर्टल सुचारु होने के बाद संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिले के खेल शिक्षकों का मानना है कि ये प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।
कोट-
सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतरीन अवसर देती हैं। -नीरज सिंह, खेल शिक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें