फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2026: नोएडा रीजन का परिणाम गिरा, देशभर में 20वें स्थान पर खिसका; 1.75% की गिरावट

Wed, 15 Apr 2026 05:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

CBSE 10th Result 2026 Out:  नोएडा रीजन का सीबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट अच्छा नहीं रहा।  देशभर में 20वें स्थान पर खिसका गया है। बोर्ड परीक्षा में नोएडा रीजन का प्रदर्शन इस बार कमजोर रहा। 
विज्ञापन
डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा के परिणाम में इस बार नोएडा रीजन का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में कमजोर रहा है। इस साल नोएडा रीजन का कुल रिजल्ट 87.66 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि पिछले वर्ष यह 89.41 प्रतिशत था। इस तरह परिणाम में 1.75 प्रतिशत की गिरावट आई है। देशभर के रीजनल प्रदर्शन में नोएडा रीजन को 20वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

नालेज पार्क स्थित राम ईश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र - फोटो : अमर उजाला
रीजन में मेरठ पहले स्ठान पर रहा
नोएडा रीजन में कुल 18 जिले शामिल हैं। पिछले वर्ष रीजन के भीतर जिलों की रैंकिंग में नोएडा पांचवें स्थान पर रहा था। उस समय नोएडा का परिणाम 90.75 प्रतिशत दर्ज किया गया था। रीजन में मेरठ पहले स्थान पर रहा था, जबकि दूसरे स्थान पर पीलीभीत, तीसरे पर गाजियाबाद और चौथे स्थान पर शाहजहांपुर था।

एस्टर पब्लिक स्कूल में खुशी मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
इस बार छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर
पिछले वर्ष नोएडा रीजन के 18 जिलों के 1,658 स्कूलों के 1,68,658 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 68,261 छात्राएं और 1,00,397 छात्र शामिल थे। छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा था। कुल 63,073 छात्राएं सफल हुई थीं, जिससे उनका पास प्रतिशत 92.04 रहा। वहीं 87,722 छात्र पास हुए थे और उनका पास प्रतिशत 87.38 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

CBSE 10th Result 2026: इन तीन तरीकों से रिजल्ट करें चेक
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
UMANG एप: umang.gov मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

CBSE Digilocker Result: डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले सीबीएसई के डिजिलॉकर पोर्टल पर जाएं और वहां 10वीं के लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपनी क्लास चुनें, अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन दर्ज करें। अब आप मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाएं और अपना रिजल्ट देख लें।

CBSE 10th Result 2026: रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम टॉप पर
इस वर्ष सीबीएसई 10वीं के परिणाम में रीजन वाइज प्रदर्शन में त्रिवेंद्रम रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.79% पास प्रतिशत के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है। त्रिवेंद्रम के साथ-साथ विजयवाड़ा ने भी 99.79% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि चेन्नई 99.58% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद बेंगलुरु ने 98.91% और दिल्ली वेस्ट ने 97.45% पास प्रतिशत के साथ टॉप 5 रीजन में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें