फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआरई कंपनी 60 दिन में लिखेगी फिल्म सिटी की पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआरई कंपनी 60 दिनों में लिखेगी फिल्म सिटी की पटकथा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तैयार करेगी। वित्तीय निविदा के जरिये सोमवार को कंपनी का चयन हुआ। कंपनी को 60 दिनों में परियोजना तैयार करनी है। वहीं, सोमवार को यीडा के बोर्ड ने भी फिल्म सिटी परियोजना को मंजूरी दे दी है।
प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने के लिए प्राधिकरण ने कंपनियों से प्रस्ताव मांगे थे। इसके लिए चार कंपनियों ने आवेदन किया था। तकनीकी निविदा के बाद शुक्रवार को इनमें से दो कंपनियों के प्रस्ताव रद्द कर दिए गए। सोमवार को दो कंपनियों ने वित्तीय निविदा में हिस्सा लिया। इसमें सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड को चुना गया। यह कंपनी फॉर्च्यून 500 कंपनियों में 128 वें नंबर पर आती है। कंपनी के पास इस तरह की परियोजनाओं का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कंपनी ने कैलिफोर्निया में न्यू साउंड स्टेज, आयरलैंड में फिल्म स्टूडियो, बंगलूरू में थीम पार्क व लेजर फैसिलिटी और हैदराबाद में एंटरटेनमेंट पार्क की थीम तैयार की है। कंपनी से कहा गया है कि वह 60 दिनों में रिपोर्ट तैयार कर प्राधिकरण को दे, यानी 14 फरवरी तक रिपोर्ट बन जाएगी। इसके बाद इसे प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद परियोजना पर काम शुरू होगा। फिल्म सिटी को विकसित करने का क्या मॉडल होगा, यह परियोजना रिपोर्ट से तय होगा। मंत्रिमंडल इस पर निर्णय लेगा। सेक्टर-21 में बनने वाली इस फिल्म सिटी से प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट की दूरी लगभग 6 किमी है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से यह 12 किमी की दूरी पर है और यमुना एक्सप्रेसवे से लगभग सटी हुई है। वहीं सोमवार को बोर्ड बैठक में फिल्म सिटी परियोजना की भी समीक्षा की गई। परियोजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें