फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के 9 अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने मांगी केस चलाने की अनुमति

विज्ञापन
Noida Authority - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्राधिकरण के 9 अधिकारियों पर सीबीआई ने केस चलाने की अनुमति मांगी है। सीबीआई ने प्राधिकरण को इनकी सूची भेजी है। यह सभी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नोएडा स्टेडियम के निर्माण से जुड़े मामले में यह कदम उठाया जा रहा है। इसमें भी प्राधिकरण के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह का नाम जुड़े होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नोएडा स्टेडियम के निर्माण के दौरान इसका बजट बार-बार बढ़ाया गया था। इस वजह से अनुमानित बजट से ज्यादा पैसा इसके निर्माण में लग गया। इसके बाद से ही जांच की आशंका व्यक्त की जा रही थी। सीबीआई की ओर से इस मामले में केस चलाने की अनुमति मांगने की सूचना के बाद अब प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी जांच के दायरे में आ सकते हैं। सभी अधिकारी उस दौरान जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर प्राधिकरण में तैनात रहे हैं। अब सभी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन सीबीआई की जांच से इन अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एक अन्य अधिकारी भी रडार पर
इसके अलावा प्राधिकरण के एक अन्य पूर्व अधिकारी की भी छानबीन की जा सकती है। फिलहाल, अधिकारी का यहां से ट्रांसफर हो गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस अधिकारी पर भी जांच की आंच आ सकती है। अधिकारी काफी दिनों तक नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे हैं। उन पर शासन से कार्रवाई की भी अनुशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें