ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भिवानी, हरियाणा के ओमप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दिल्ली के सरिता विहार से चोरी की गई बाइक और अवैध चाकू बरामद किए हैं। वह चोरी की बाइक को बेचने के इरादे से घूम रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को जांच के दौरान होंडा गोल चक्कर के पास से आरोपी को पकड़ा गया। ब्यूरो