फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद मवेशी तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद मवेशी तस्कर गिरफ्तार, दो साथी फरार
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-58 पुलिस की शनिवार देर रात मवेशी तस्करों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो साथी मौका पाकर फरार हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले रैकी कर मवेशियों की तलाश करते हैं और फिर चंद मिनट में वारदात कर फरार हो जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर में गोमांस की सप्लाई भी करते हैं।
एसीपी द्वितीय राजेश वर्मा ने बताया कि 11 नवंबर को सेक्टर-62 में मवेशियों के अवशेष मिले थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तस्करों की पहचान कर आरोपी ताहिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार रात ताहिर अपने साथियों के साथ नोएडा में रैकी करने आया था। सेक्टर-62 में पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, पुलिस ने पीछा किया तो नवादा गांव के पास ताहिर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ताहिर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद की है । पुलिस को अंदेशा है कि बाइक भी चोरी की है। फरार बदमाशों की पहचान इकरार और नावेद के रूप में हुई है। तीनों संभल के रहने वाले हैं और इस समय दिल्ली और गाजियाबाद में रह रहे हैं। तस्कर, मवेशी हत्या को अंजाम देने के बाद मांस को दिल्ली के जाफराबाद और शाहीन बाग में मीट व्यवसायी के पास पहुंचा देते थे। रास्ते में पुलिस दिखती तो गाजियाबाद की तरफ फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

20 से 30 मिनट में मार देते हैं
पुलिस ने बताया कि आरोपी 20 से 30 मिनट में मवेशियों को मारकर उनका मांस निकालकर फरार हो जाते हैं। आरोपियों के कब्जे से मवेशी हत्या करने वाले उपकरण और इंजेक्शन आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

अवशेष भी ले जाते हैं साथ
तस्कर, मवेशियों के कुछ अवशेषों को भी साथ ले जाते हैं और उन्हें किसी सुनसान जगह पर फेंक देते हैं। इससे पहले भी गौतमबुद्ध नगर में कई जगह इस तरह के अवशेष मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें