फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़े के ढेर पर भोजन तलाश रहे गोवंश, सफाई व्यवस्था बदहाल

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में कूड़े के ढेर के बीच चारा तलाशता गोवंश। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल है। मुख्य सड़क और आवासीय कॉलोनियों के आसपास खुले में कूड़े के ढेर लगे हैं। हालत यह है कि बेसहारा गोवंश भी पेट भरने के लिए इन्हीं कूड़े के ढेरों पर निर्भर हैं। सूरजपुर में एक गाय प्लास्टिक और घरेलू कचरे के बीच भोजन तलाशती नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तस्वीर स्वच्छता व्यवस्था के दावों की हकीकत बयां कर रही है।
निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो-तीन महीनों से खुले में कूड़ा जमा है। सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी समय पर कूड़ा नहीं उठा रही है। इससे लोग भी खुले में कचरा डालने को मजबूर हैं। कचरे में प्लास्टिक, पॉलिथीन, सड़ा-गला भोजन और घरेलू अपशिष्ट शामिल है। इससे आसपास दुर्गंध फैलने के साथ बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेरों के बीच रोजाना दर्जनों गाय और अन्य बेसहारा पशु भोजन तलाशते दिखाई देते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कूड़े के ढेर तत्काल हटाने, नियमित कूड़ा उठाने और बेसहारा गोवंश के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें