फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में निशुल्क होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। आंख में मोतियाबिंद होने पर मरीज को अब दूर-दराज व निजी अस्पतालों में जाना नहीं होगा। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में अब मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क होगा। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिम्स प्रशासन की ओर से काफी प्रयोग किए गए जो सफल भी हुए। मरीजों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार से मरीजों के लिए जिम्स में ऑपरेशन निशुल्क कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंखों के आगे धुंधलापन, कम रोशनी में या रात में चीजों को देखने में मुश्किल होना। तेज रोशनी में परेशानी होना, रंग फीके या पीले दिखाई देना आदि समस्याएं होने पर नजरअंदाज करने की बजाय नेत्ररोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें