ग्रेटर नोएडा। दादरी के खेड़ी भनोता गांव में पांचवी कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता में जेडीबी रूपबास कबड्डी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने तेखंड की टीम को परााजित किया। इसमें जेडीबी रूपबास, तेखंड, फ्यूचर कबड्डी अकादमी, जेडी कबड्डी अकादमी समेत हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों से कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया।