फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के दो जेई से नकदी-मोबाइल और बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने विद्युत निगम के दो जेई से मोबाइल, नकदी व बाइक लूट ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। इस घटना से विद्युत कर्मियों में रोष है। वहीं पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विद्युत निगम के जेई ब्रजकिशोर राय और सतेंद्र प्रताप सिंह रबूपुरा से सर्विस रोड से होते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर 22-डी से आगे पहुंचने पर हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गोली से मारने की धमकी दी। जेई ने गोली नहीं मारने की गुजारिश की तो बदमाश उनसे मोबाइल, नकदी, बाइक लूटकर ले गए। एसीपी जेवर रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों जेई की बाइक व मोबाइल छीने गए हैं। दोनों की ओर से तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कितनी नकदी लूटी गई है, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें