दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर म्यू-1 में मकान का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक का सामान व नकदी लेकर चोर भाग गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि चार जुलाई को हिमांशु अपना घर बंद कर रुड़की गए थे। सात जुलाई को लाैटने पर घर लौटने पर ताला टूटा और घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर नकदी व कीमती सामान भी गायब थे।