फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहीं थम रहा प्लास्टर गिरने का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेल सोसाइटी में एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। सोसाइटी के एन टॉवर की दसवीं मंजिल की बालकनी से प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पहले भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और वह टॉवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। कुछ समय पहले सोसाइटी के एक निवासी ने प्लास्टर गिरने की समस्या को उठाया था। इसके बाद सोसाइटी की एओए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उस समय यह मामला भी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें