फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर में एक मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट कर 1 लाख 10 हजार नकदी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राशिद निवासी नाई नगला ने बताया कि 26 अगस्त को बिलाल और नजाकत निवासी छारोड़ा उसकी दुकान पर आए और उन्होंने मोबाइल सॉफ्टवेयर बदलवाने की बात कही। जब उसने दुकान पर काम करने वाले युवक के नहीं होने की बात कही तो आरोपी भड़क गए और उन्हें देख लेने की धमकी दी।
राशिद का आरोप है कि देर रात जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ दुकान बंद कर गांव शिकारपुर जा रहा था तभी नूंह रोड पर नई अनाज मंडी पर एक कार आई जिसमें से नजाकत और बिलाल उतरे और उनके साथ आए 5 अन्य अज्ञात लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस मारपीट में आरोपियों ने लाठी, डंडे और रॉड से उनका पैर तोड़ दिया और मोबाइल और एक लाख दस हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया की परिजनों को सूचना मिली तो वह उन्हें और दो अन्य रिश्तेदारों को लेकर उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे और भर्ती कराया। तावडू शहर पुलिस ने पीड़ित राशिद की शिकायत पर आरोपी नजाकत और बिलाल समेत पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें