फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर के वार्ड नं. 6 पटेल नगर में एक मकान में आभूषणों सहित 1 लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित सूरजभान ने बताया कि 28 जनवरी को वह परिवार सहित अपने भतीजे के लग्न कार्यक्रम में गांव कांगरका गया हुआ था। देर रात क़रीब 11 बजे जब वह वापस घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
पीड़ित का आरोप है कि घर में रखी अलमारी को तोड़कर चोर उसमें रखे हजारों रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों सहित 1 लाख 60 हजार रुपये ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित सूरजभान की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें