तावडू। नगर के वार्ड नंबर 9 के एक मकान में चोरों द्वारा नकदी समेत आभूषणों की चोरी की गई। घर के मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और मामला दर्ज किया है।
पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को वह परिवार सहित खाटूश्याम गए थे। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 1 लाख 75 हजार रुपये समेत मंगल सूत्र, कुंडल, अंगूठी, झुमकी, कपड़े चोरी कर लिए। दूसरे दिन घर पहुंचने पर घटना के बारे में उन्हें पता चला। निजी तौर पर उन्होंने इस घटना की पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।