फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केस स्टडी ने उलझाया पर बिजनेस स्टडीज की परीक्षा देकर खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्स का आखिरी एग्जाम होने की वजह से ज्यादातर विद्यार्थी खुश नजर आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। सीबीएसई 12वीं कक्षा की शनिवार को बिजनेस स्टडीज का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर औसत से थोड़ा कठिन था। कुछ सवाल ऐसे थे, जिनमें सोचने की जरूरत पड़ी, जबकि कई प्रश्न सीधे और सिलेबस पर ही आधारित थे।
विज्ञापन

वहीं, कुछ छात्रों ने पेपर को आसान बताते हुए कहा कि अच्छी तैयारी करने वालों के लिए यह परीक्षा ज्यादा मुश्किल नहीं थी, लेकिन कॉमर्स का आखिरी एग्जाम होने की वजह से ज्यादातर छात्र खुश ही नजर आए। साथ ही कॉमर्स के छात्रों की परीक्षा खत्म हो गई। उन्होंने बताया कई सवालों में केस स्टडीज आईं थीं, जिन्होंने थोड़ा उलझाया।
विज्ञापन





प्रबंध की प्रकृति एवं महत्व, उपभोक्ता संरक्षण के कुछ सवाल काफी कठिन थे। मगर ओवरऑल पेपर अच्छा गया। - रिया गुप्ता



विपणन प्रबंधन से जुड़े कई सवाल आए थे। मेरे लिए यह पेपर मुश्किल था। -जय चौहान



पेपर काफी आसान था। अब तक का सबसे आसान पेपर गया है। -प्रेम राय



मुझे पेपर बहुत कठिन लगा। पर इस बात की खुशी है कि सारे एग्जाम खत्म हो गए। - सुनैना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें