नोएडा। सेक्टर 82 में ट्रांसफार्मर से सटी लोहे की सीढ़ी में करंट आने से 14 वर्षीया किशोरी की मौत मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के तीन महीने बाद किशोरी के मामा की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली फेज टू पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर-82 निवासी संजेश ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी भांजी सोनिया 23 मई को बन रहे भंगेल फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी। जब वह पिलर नंबर 128 के पास पहुंची और लोहे की सीढ़ी पर अचानक हाथ रख दिया। इसमें उसे करंट लग गया। जिस सीढ़ी पर किशोरी ने हाथ रखा था वह बिजली के ट्रांसफर से टच थी। इस कारण लोहे की सीढ़ी में करंट उतर रहा था। आरोप है कि जिस सीढ़ी में करंट उतर रहा था। उसकी देखरेख ठेकेदार पवन के जिम्मे था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो