फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। सदर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इसमें पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पचगांव निवासी नसीमा ने बताया कि वर्ष 2020 फरवरी में मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक उसकी शादी मकसूद निवासी उदयपुर-भिवाड़ी थाना चोपानकी के साथ हुई थी। शादी में उनके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। जिसके कारण पति मकसूद उनके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के जेठ, सास-ससुर व जेठानी सभी मिलकर उन्हें प्रताड़ित कर एक लाख रुपये नकद दहेज में लाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने एतराज जताया तो लगभग 5 महीने पहले पति ने मारपीट करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। उनके परिजनों ने विवाद का पंचायत स्तर पर समाधान करने की भी कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी जिद पर अडिग रहे। तावडू सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी मकसूद, नोमान, पित्तल, वहीद, फजरी, तबस्सुम, साकिर, जमील निवासी उदयपुर-भिवाड़ी थाना चोपानकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें