दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव में बाइक से छोटे भाई को लेकर आ रहे युवक के साथ दो लोगों ने मारपीट की। हमले में युवक घायल हो गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में दो लोगों वसीम व गुल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि नूरपुर में साहिल परिवार के साथ रहता है। 27 अगस्त को सुबह बाइक से अपने छोटे भाई को सैंथली गांव स्थित स्कूल से लेकर घर आ रहा था। जब वह गांव में घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो वसीम व गुल्लू ने रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी गई।